{"_id":"5e090ca4-eb27-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"landslides-earthquake-mail-be-disaster-in-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में भूस्खलन-भूकंप का मेल मचा सकती है तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में भूस्खलन-भूकंप का मेल मचा सकती है तबाही
देहरादून/प्रवेश कुमारी
Updated Sat, 13 Jul 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के ऊपर सतोपंथ सरोवर के पास अलकनंदा नदी के मुहाने पर बनी झील से अलकनंदा नदी में पानी रिस रहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ झील के ब्लॉकेज पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल इससे भले ही कोई खतरा नहीं हो लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक बदरी-केदार क्षेत्र में संभावित लैंड स्लाइड और भूकंप का मेल बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है।
बदरी-केदार घाटी में ही 992 नए लैंड स्लाइड जोन चिह्नित किए गए हैं। बदरीनाथ के ऊपर नई बनी झील के ऊपर तक लैंड स्लाइड संभावित क्षेत्र है। ऐसे में इस क्षेत्र में हल्का भूकंप भी बड़ी तबाही की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार की रात ऊखीमठ में आए भूकंप ने चिंता और बढ़ा दी है। इसकी तीव्रता बेशक कम थी। अगर इस क्षेत्र में 4.5 के मैग्नीट्यूड से अधिक का भूकंप आए और उसके केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर हो तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन
वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्था के विशेषज्ञ भी बताते हैं कि भूकंप नए लैंड स्लाइड जोन की रचना कर रहे हैं। गौरतलब है कि झील बनने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तकनीकी अधिकारियों की टीम सतोपंथ तक भेजने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार को टीम नहीं पहुंची।
उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक डॉ. एमएम किमोठी के मुताबिक सेटेलाइट मैप के अध्ययन से सामने आ रहा है कि झील पूरी तरह बंद नहीं हुई है। ब्लॉकेज पर भी नजर रखी जा रही है कि कहीं वह बढ़ तो नहीं रहा।
सर्वाधिक लैंड स्लाइड जोन:-
केदारनाथ, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा।