फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers took out 'Bring Congress, Save the mountain' padyatra

कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘कांग्रेस लाओ, पहाड़ बचाओ’ पदयात्रा

Fri, 03 Sep 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Workers took out 'Bring Congress, Save the mountain' padyatra
जयहरीखाल ब्लाक के ग्रामसभा ढकसुण में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयहरीखाल ब्लाक के विभिन्न गांवों में ‘कांग्रेस लाओ, पहाड़ बचाओ’ पदयात्रा निकाली। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयहरीखाल ब्लाक के ग्राम सभा गुनियाल के ल्यूठिया, आमकटला और ग्रामसभा ढकसुण के मंथला में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस नेता रंजना रावत ने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार ने नौकरियां खत्म कर दी हैं। सरकारी संपत्तियों और विभागों को निजी घरानों के हवाले किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस ही पहाड़ का विकास और युवाओं के भविष्य को संवारने का काम कर सकती है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह असवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष होशियार सिंह नेगी, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह (गुनियाल), ध्यान सिंह (बरस्वार), सरोजनी देवी (ढकसुण), महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीपा देवी, माया देवी, पूर्व प्रधान कमला देवी, न्याय पंचायत बुचाखाल के अध्यक्ष धनबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed