फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GIC Kotdwar takes first place in the group dance competition.

Kotdwar News: समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार प्रथम

Wed, 07 Oct 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 07 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
GIC Kotdwar takes first place in the group dance competition.
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से आयोजित पौड़ी जिले की जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का बुधवार को सिद्धबली धाम में शुभारंभ हुआ। पहले दिन कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं हुई। समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार (दुगड्डा) ने पहला
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहायक निदेशक संस्कृत पौड़ी आचार्य मनोज सिमल्टी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि अमिता रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सिद्धबली मंदिर समिति के सचिव शिवप्रसाद पोखरियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कनिष्ठ वर्ग के समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी कोटद्वार (दुगड्डा) ने पहला, अटल उत्कृष्ट जीआईसी पाबौ ने दूसरा और राउमावि अमोला (यमकेश्वर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान में जीआईसी लैंसडाैन (जयहरीखाल) प्रथम, जीआईसी पीपली (नैनीडांडा) द्वितीय और जीआईसी कोटद्वार (दुगड्डा) तृतीय रहा।
विज्ञापन

आशुभाषण में तेजस बडूनी (ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय, भुवनेश्वरी) प्रथम, आदित्य भट्ट (श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय, श्रीनगर) द्वितीय और खुशी रावत (एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कण्वघाटी) तृतीय रहीं। श्लोकोच्चारण में कृष्णा पंत प्रथम, तमन्ना द्वितीय और पवन जोशी तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सक्षम गौड़ एवं देवांश काला की जोड़ी प्रथम, अर्णव पंत एवं शिवम बलूनी द्वितीय, अध्यात्म डंगवाल एवं अंशुमन पंत तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed