{"_id":"6ac64de6c36a7bd0920d0398","slug":"maharaj-laid-the-foundation-stones-for-projects-in-pokhra-and-jayharikhal-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127168-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पोखड़ा और जयहरीखाल में महाराज ने किया योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पोखड़ा और जयहरीखाल में महाराज ने किया योजनाओं का शिलान्यास
Wed, 07 Oct 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को पोखड़ा और जयहरीखाल में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही कोलाखाल में बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोखड़ा के कोला क्षेत्र में वर्षों से लंबित बरसुंड देवता ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 29.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस दौरान महाराज ने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बिजोरापानी-कुंजखाल-कोलाखाल-जयकोट मार्ग के आठ किमी ग्राम चिनवाड़ी तक ग्रामीण मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। जयहरीखाल के घेरूआ में 70.75 लाख रुपये के लिंक मार्ग सुदृढ़ीकरण और 93.17 लाख रुपये की लागत से 2.85 किमी घेरूआ-गुजरखंड-मलाणा मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने लाभार्थियों को चेक बांटे और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पोखड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, सतपुली मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, जिला महामंत्री महिपाल नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, विधायक प्रतिनिधि प्रभु शरण, सुरेंद्र बिष्ट, ब्लाक प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाई, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह नेगी, एसडीएम रेखा आर्य आदि मौजूद रहे।