फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Message of conservation during Wildlife Week

Kotdwar News: वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण का संदेश

Wed, 07 Oct 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 07 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Message of conservation during Wildlife Week
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से वन्यजीव सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वागत केंद्र कोटद्वार में सरस्वती विद्या मंदिर के 25 और राजकीय इंटर कॉलेज के 37 छात्र-छात्राओं को कार्बेट लैंडस्केप पर आधारित फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में नेचर वॉक और बर्ड वॉचिंग कराई गई। इसमें 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पक्षी विशेषज्ञ राजीव बिष्ट ने उन्हें 15 प्रजातियों के पक्षी दिखाए और बाइनोकुलर व फोकस कैमरे के उपयोग की जानकारी दी। जीआरआरसी लैंसडौन के सभागार में सेवानिवृत्त हो रहे 130 जेसीओ के लिए कार्यक्रम हुआ। रथुवाढाब वन विश्राम भवन में तीन से सात अक्तूबर तक 28 महिलाओं को बांस हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं धुमाकोट में वन विभाग और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। रेंज अधिकारी सुभाष चंद्र घिल्डियाल समेत वनकर्मियों ने बाजार में सफाई की। वहीं गुलरझाला अनुभाग के मालन अनुभाग चौकी के समीप स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed