फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Voting for three posts of GMOU directors will take place today.

Kotdwar News: जीएमओयू के संचालक के तीन पदों के लिए आज होगा मतदान

Tue, 22 Sep 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 22 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Voting for three posts of GMOU directors will take place today.
कोटद्वार। गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की वार्षिक साधारण बैठक और संचालक के तीन पदों के लिए चुनाव 23 सितंबर को प्रधान कार्यालय के तृतीय तल स्थित सभागार में होंगे। चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 314 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी और देर शाम को ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जीएमओयू के सचिव एवं महाप्रबंधक विजयपाल नेगी ने बताया कि सुबह 10 बजे वार्षिक साधारण बैठक शुरू होगी। इसमें कंपनी की बैलेंस सीट प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही चालक-परिचालकों और वाहन स्वामियों से सुझाव लिए जाएंगे। बैठक के बाद दोपहर एक बजे से संचालक के तीन पदों के लिए मतदान शुरू होगा।
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पश्चात देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र खर्कवाल की देखरेख में संपन्न होगी। संचालक के तीन पदों के लिए नवीन तिवारी, नितिन रावत, बलराज सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, विपिन सिंह चंद, विवेकानंद, संदीप अग्रवाल और हनुमंत सिंह चुनाव मैदान में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed