फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Private bus operator and Roadways staff clash over picking up passengers.

Kotdwar News: सवारी बैठाने पर निजी बस ऑपरेटर और रोडवेज कर्मी भिड़े

Tue, 22 Sep 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 22 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Private bus operator and Roadways staff clash over picking up passengers.
केवल ऑनलाइन बुकिंग यात्रियों को बैठाकर दिल्ली भेजी गई बस
विज्ञापन

कोटद्वार। बस स्टेशन से दिल्ली रूट की निजी बस संचालन को लेकर निजी बस ऑपरेटर, रोडवेज कर्मी व जीएमओयू के वाहन स्वामियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सवारियां पहुंची तो निजी बस को रोडवेज डिपो के चालक-परिचालकों और जीएमओयू के कुछ वाहन स्वामियों ने घेर लिया। इससे बस स्टेशन रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी बस में बुकिंग वाले पांच यात्रियों को बैठाकर रवाना कराया जिसके बाद जाम खुल सका।
चालक-परिचालकों व वाहन स्वामियों का आरोप था कि आरटीओ पौड़ी ने पूर्व में निजी बस ऑपरेटर को बस अड्डे के 500 मीटर के दायरे से सवारियां नहीं उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परमिट के अनुसार बस का संचालन पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाना है। इसके बावजूद निजी बस ऑपरेटर बस अड्डे से दिल्ली रूट की सवारियां बैठाकर निगम को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, निजी बस ऑपरेटर का कहना था कि वह केवल ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को ही ले जा रहा है। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुकिंग कराने वाले पांच यात्रियों को बस में बैठाकर रवाना कराया। इसके बाद बस स्टेशन रोड पर लगा जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed