{"_id":"6ab275771b4ce52d9c0653d2","slug":"opposition-to-the-construction-of-a-poultry-farm-in-a-residential-area-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126744-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रिहायशी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रिहायशी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के निर्माण का विरोध
Tue, 22 Sep 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता मल्ला वार्ड में रिहायशी क्षेत्र के बीच निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। मंगलवार को क्षेत्रीय पार्षद जेपी बहुखंडी के नेतृत्व में नागरिकों ने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर पोल्ट्री फार्म का निर्माण रुकवाने की मांग की। एसडीएम ने पशुपालन विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोटाढाक निवासी एक व्यक्ति की ओर से रिहायशी क्षेत्र में मानकों के विपरीत पोल्ट्री फार्म का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पोल्ट्री फार्म आबादी से दूर बनाया जाना चाहिए, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म संचालित होने से गंदगी फैलने के साथ ही आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म की जांच कर मानकों का पालन नहीं होने पर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में तनूजा, सरोज कुकरेती, इंद्र सिंह रावत, शशि नेगी, सुमन रावत, सुनीता द्विवेदी, हरीश चंद्र, कुलदीप सिंह, प्रभा देवी, वीर सिंह, बबीता, सुमन देवी, रश्मि रावत, पूनम पुंडीर, संगीता, धर्मेंद्र रावत और सूरज सुंद्रियाल आदि शामिल रहे।