{"_id":"6ab275b5f2439fa59801c7b3","slug":"demand-for-solar-fencing-and-walls-to-protect-against-elephants-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126745-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हाथियों से बचाव को सोलर फेंसिंग और दीवार बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हाथियों से बचाव को सोलर फेंसिंग और दीवार बनाने की मांग
Tue, 22 Sep 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग को खोलने की भी उठाई मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ गौरव वर्मा से मुलाकात कर जंगल से सटे क्षेत्रों में हाथियों और गुलदार की दहशत से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
यूकेडी पदाधिकारियों ने कहा कि सनेह, लालपानी, कुंभीचौड़, झंडीचौड़, भूदेवपुर और चिल्लरखाल से लगे इलाकों में हाथियों की आवाजाही से लोगों में भय का माहौल है। वहीं, कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही पर भी गंभीर चिंता जताई गई। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की।
उन्होंने क्षेत्र की मुख्य जीवनरेखा लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग को फिर से दुरुस्त कर खोलने का मुद्दा भी उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि बरसात का दौर समाप्त हो चुका है। ऐसे में मार्ग को पहले की तरह सुचारु किया जाए और नदियों पर क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक कर जनता के आवागमन की सुविधा बहाल की जाए। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय प्रचार मंत्री उम्मेद भंडारी, केंद्रीय प्रचार सचिव रविंद्र सौंद और महामंत्री हरीश ध्यानी ने डीएफओ को ज्ञापन भी सौंपा।