फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   two elephants destroye wall

दो हाथियों ने मचाया उत्पात

Sat, 09 Jan 2016 10:20 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sat, 09 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकले दो हाथियों ने कोटद्वार शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात भर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने 18 घरों के गेट और दीवार तोड़ डाली। कई खेतों और क्यारियों को रौंद डाला। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की घनी आबादी की गलियों में हाथी के आतंक से लोगों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से मुआवजा और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को करीब सात बजे पहला हाथी कोटद्वार रेंज से निकलकर डिग्री कॉलेज रोड होते हुए जौनपुर क्षेत्र में धमक गया। लोग शाम को घर के बाहर टहल रहे थे। सड़क में उस वक्त भगदड़ मच गई जब लोगों ने डिग्री कॉलेज पर हाथी को उनकी ओर आते देखा। लोगों ने आनन-फानन में इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। हाथी सीधे जयदीप अग्रवाल का गेट तोड़ते हुए प्लॉट में घुुस गया। वहां उसने केले के पेड़ तोड़े और चट कर लिया। प्लॉट में बने एक आवास में लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। हाथी को देखते ही वे अंदर की ओर भाग खड़े हुए। उसने वीरेंद्र सिंह रावत के बगीचे की दीवार तोड़ डाली। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने उसे हवाई फायर और पटाखे छोड़कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 11 बजे वह हाथी फिर से निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र शिवपुर में घुस गया। उसने सामने जो भी दीवार देखी तोड़ता चला गया। शिवपुर और मानपुर की गलियों में हाथी के घूमने से क्षेत्र में आतंक फैल गया। हाथी ने शिवपुर में नरेंद्र चौधरी की दीवार तोड़ी, खेत चट किया। उसके बाद उसने सुदर्शन सिंह नेगी की करीब 20 फुट दीवार तोड़ डाली, क्यारी रौंद डाली और गन्ना चट कर गया। उसने अपने रास्ते में ताजवर सिंह नेगी, सुरेंद्र प्रसाद जखमोला, सुधा मैंदोला, सोबन सिंह नेगी और मेहरबान सिंह नेगी की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी शिवपुर में तोड़ फोड़ मचाने के बाद शिवपुर तिराहे पर आया और करीब 12 बजे रात को सत्यपाल सिंह रावत की दीवार को तोड़कर मानपुर में घुस गया। उसने मानपुर में भी जमकर तोड़ फोड़ की। प्रताप सिंह रावत का गेहूं का खेत चट किया। ज्योति प्रसाद जोशी की दीवार तोड़ी, अंदर आंगन में उगे गन्ने खाता हुआ हाथी गली में आ गया। उसने रास्ता नहीं मिलने पर गोपाल सिंह नेगी का गेट तोड़ डाला और आंगन में घुस गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हवाई फायर और पटाखे छोड़कर हाथी को घनी आबादी से बाहर निकाला।
दूसरा हाथी जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते रात के करीब 11 बजे सीधे नगरपालिका क्षेत्र के  लोअर कालाबढ़ में घुस गया। उसने पहले गंगा सिंह नेगी का गेट तोड़ा और दूसरी ओर की बाउंड्रीवाल तोड़ता हुआ आगे निकल गया। उसने राजेंद्र सिंह तोमर, प्रदीप नेगी, गिरीश खर्कवाल, देवेंद्र सिंह तोमर, राजे सिंह नेेगी की बाउंड्रीवाल तोड़ डाली और क्यारियों में उगी सब्जियां रौंद डाली।


हाथी की दहशत में रातभर सो नहीं पाए लोग
कोटद्वार। दो हाथियों के आतंक के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दहशत में आ गए। मानपुर, शिवपुर और कालाबढ़ की गलियों में हाथी के चिंघाड़ने और गेट और दीवार तोड़ने की आवाज ने लोगों में दहशत फैला दी। लोग कड़ाके की ठंड में रात को घरों से हाथी का आतंक देखते रहे। वे रात पर घरों के अंदर दुबके रहे। ग्राम प्रधान मानपुर किरन काला, प्रधान शिवपुर संदीप शाह और लोअर कालाबढ़ की सभासद माया ध्यानी ने वन विभाग पर क्षेत्र में आतंक फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि वन विभाग को हाथियों को जंगल में ही रोकना चाहिए। जिस प्रकार हाथी गली मोहल्लों में घूम रहा है, ऐसे में लोगों की जान जोखिम का खतरा बना हुआ हैै। उन्होंने दोबारा क्षेत्र में हाथी के पहुंचने पर डीएफओ के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed