फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The tour buses, local people problem

बसें गई यात्रा में, स्थानीय लोगों को दिक्कत

Mon, 16 May 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Mon, 16 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The tour buses, local people problem
पौडी के बस स्टेशन पर बसों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

चारधाम यात्रा सीजन में बसों की अतिरिक्त व्यवस्था कराने के बजाय सरकार गढ़वाल मंडल ऑनर्स यूनियन लिमिटेड और गढ़वाल मंडल बहुउद्देश्यीय समिति की 39 बसें यात्रा मार्गों पर चलवा रही है। मात्र पंद्रह बसें ही स्थानीय लोगों के सफर के लिए बची हैं। इससे यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में टैक्सियों का सहारा ले रहे हैं। टैक्सी वाले भी मौके का लाभ उठाते हुए किराया 10 से 20 फीसदी अधिक वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल ऑनर्स यूनियन लिमिटेड के स्टेशन प्रभारी अरुण रावत के अनुसार, बेड़े में 29 बसें हैं। 21 बसें चारधाम यात्रा मार्गों पर संचालित किए जाने से यहां अब केवल आठ ही बसें रह गई हैं। इससे बहेड़ाखाल, ल्वाली, कालेश्वर, चौबट्टाखाल, पातल, देहलचौरी, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार आने-जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल बहुउद्देश्यीय समिति के स्टेशन प्रभारी रमेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि बेड़े में 25 बसें हैं, 18 बसें यात्रा मार्गों में भेज दी गई हैं। सात बसें बची हैं। इसके चलते थलीसैंण, त्रिपालीसैंड, स्योलीखंड, ऋषिकेश, हरिद्वार आने-जाने वाले यात्री दिक्कत उठा रहे हैं। लोगों को वाहन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-दून जाने वाले भी रहे परेशान
पौड़ी। दिल्ली में इग्नू से बीसीए कर रहे मोहित रावत ने बताया कि वह ल्वाली गांव निवासी है। छुट्टियां बिताने के बाद दिल्ली लौट रहा है। सुबह छह बजे से बस अड्डे में खड़ा है, दस बज चुके हैं बस नहीं मिली। पौड़ी गांव निवासी बीए में अध्ययनरत विकास नेगी, सचिन रावत ने बताया कि किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं। सुबह से बस अड्डे पर खड़े हैं तीन घंटे बीत गए लेकिन बस नहीं मिल रही। वन विभाग से सेवानिवृत्त हुकुम सिंह रावत ने बताया कि वे देहरादून जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed