फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The culvert built on Paniyali Gadere in Kauria is on the verge of collapse

Kotdwar News: कौड़िया में पनियाली गदेरे पर बनी पुलिया गिरने के कगार पर

Tue, 01 Aug 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 01 Aug 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
The culvert built on Paniyali Gadere in Kauria is on the verge of collapse
तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो चुका है पिलर के बीच का पिलर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। पनियाली गदेरे में आई बाढ़ से कौड़िया में गदेरे पर बनी पुलिया गिरने के कगार पर है। पानी के तेज बहाव से पुलिया का बीच का पिलर आधा क्षतिग्रस्त हो गया है। सैकड़ों की आबादी को कौड़िया हाईवे से जोड़ने वाली इस पुलिया पर न तो प्रशासन और न ही लोनिवि के अधिकारियों का ध्यान जा रहा है। लोग खतरे की जद में पुलिया के ऊपर से ही आवाजाही कर रहे हैं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया और इससे सटे मोहल्ले के करीब सौ परिवारों की आवाजाही के लिए पनियाली गदेरे पर पैदल पुलिया बनाई गई है। मगर बीते शुक्रवार 28 जुलाई की रात को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पनियाली गदेरा उफान पर आने से प्राथमिक विद्यालय जाने वाली पुलिया के बीच का पिलर आधा क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में गदेरे का एक उफान पुलिया को ध्वस्त कर सकता है, जिससे सैकड़ों लाेगाें और प्राथमिक विद्यालय का संपर्क कट जाएगा। पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन अभी तक सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। वहीं लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि कौड़िया में पुलिया की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मलबा हटाने में की आपदा प्रभावितों की मदद

कोटद्वार। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तीन दिन बाद भी मलबा न हटने से कई क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और घरों से मलबा हटाने में स्थानीय परिवारों की मदद की। भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आमपड़ाव, कौड़िया, नींबूचौड़, सत्तीचौड़ के साथ ही प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में जला मलबा लोगों के साथ हटाया गया। कहा कि विद्यालय में मलबा भरा होने के कारण तीन दिनों से पठन-पाठन ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed