{"_id":"27775e0cf34d9b3745bd3154fcf0ca9b","slug":"rape-in-lensdon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार/लैंसडौन
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
द्वारीखाल ब्लॉक में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि रविवार को मंदबुद्धि युवती ने पिता से पेट दर्द की शिकायत की। उसके पिता उसे इलाज के लिए डाक्टरों के पास ले गए। डाक्टरों ने पीड़िता को गर्भवती बताया तो उसके पिता के होश उड़ गए। कारण जानने पर पीड़िता ने इशारों में ही पिता को बताया कि वह छह महीने पहले शाम को जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गई थी, तभी आरोपी ठंठोली निवासी भक्ति भूषण ने उससे जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह एक और बार उसके पिता की गैरमौजूदगी में उसके घर आया और उसके साथ फिर जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसको धमकी दी कि वह किसी को इस बारे में न बताए वरना वह उसको जान से मार देगा।
पीड़िता के पिता ने लैंसडौन तहसील पहुंचकर तहसीलदार शालिनी मौर्य को घटना की जानकारी दी। तहसीलदार ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पौड़ी जेल भेज दिया। राजस्व पुलिस ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पीड़िता का मेडिकल कराया है। ब्यूरो