फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police arrested the young man with a smack of two lakh rupees

Kotdwar News: पुलिस ने दो लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ एक युवक को दबोचा

Sat, 31 Dec 2022 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the young man with a smack of two lakh rupees
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 18.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार मेें स्मैक की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। युवक यूपी के रामपुर और बरेली से अवैैध स्मैक लाकर कोटद्वार के युवाओं को बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर टीम को स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसपर कार्रवाई के तहत एसआई मेहराजुदीन की टीम ने यूपी के रामपुर और बरेली से अवैध स्मैक लाकर ऊंचे दाम पर कोटद्वार के युवकों को बेचने की सूचना मिली।
विज्ञापन

जिसपर कार्रवाई करते हुए टीम ने 30 दिसंबर की देर शाम रतनपुर कोटद्वार से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में युवक के पास से 18.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना परिचय विशाल थापा निवासी रतनपुर कोटद्वार के रूप में दिया। कहा कि वह यूपी के रामपुर और बरेली से सस्ते दाम पर स्मैक खरीदकर कोटद्वार के युवाओं को महंगे दाम पर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि युवक को मौके से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed