फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar MLA Ritu Khanduri MLA Fund 18.73 Crore Approved in Four Years 353 of 549 Development Works Completed

कोटद्वार विधायक निधि: धन स्वीकृत करने में कोई कमी नहीं, पर कार्यों को पूरा करने की रफ्तार लगातार धीमी

Wed, 07 Oct 2026 02:10 PM IST
Renu Saklani चंद्रमोहन शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
चंद्रमोहन शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Renu Saklani Updated Wed, 07 Oct 2026 02:10 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कोटद्वार में विकास कार्यों और विधायक निधि के इस्तेमाल पर नजर टिक गई है। पिछले चार वित्तीय वर्षों में निधि से करोड़ों रुपये के काम मंजूर हुए, लेकिन सभी कार्यों को पूरा करने की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। आंकड़ों के मुताबिक, स्वीकृत 549 कार्यों में से 196 अभी प्रगति पर हैं।

विज्ञापन
Kotdwar MLA Ritu Khanduri MLA Fund 18.73 Crore Approved in Four Years 353 of 549 Development Works Completed
पहले साल मिली 3.75 करोड़ रुपये की निधि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। चुनाव से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इस दौरान कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि की पड़ताल की गई। विधायक निधि से धन स्वीकृत करने में कोई कमी नहीं रही, लेकिन स्वीकृत कार्यों को पूरा करने की रफ्तार लगातार धीमी बनी हुई है। पिछले चार वित्तीय वर्षों में विधायक को 18.73 करोड़ रुपये की धनराशि मिली, जिसमें 549 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें 353 कार्य पूरे हुए, जबकि 196 कार्य अभी प्रगति पर हैं। यानी स्वीकृत कार्यों में करीब 65 प्रतिशत ही पूरे हो पाए हैं।

विज्ञापन

कोटद्वार की मौजूदा विधायक, वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष भी हैं। विधानसभा में कोटद्वार का शहरी क्षेत्र तो है ही, नगर निगम के 40 वार्डों वाले ग्रामीण अंचल के साथ ही कालागढ़ का रामगंगा परियोजना क्षेत्र का गढ़वाल जिले वाला भूभाग भी शामिल है। विधायक निधि से क्षेत्र में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, फर्नीचर, सिंचाई गूल, सुरक्षा दीवार, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग मार्ग और मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई।

विज्ञापन

पहले साल मिली 3.75 करोड़ रुपये की निधि, इसके बाद हर साल मिले 5 करोड़

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3.75 करोड़ रुपये की विधायक निधि उपलब्ध रही। इसमें 171 विकास कार्यों के लिए 3.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 3.73 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। अभिलेखों के अनुसार 171 में से 157 कार्य पूरे हुए, जबकि 14 कार्य प्रगति पर हैं। इस तरह पहले साल 92 प्रतिशत कार्य पूरे हुए। इसी तरह दूसरे वित्तीय वर्ष 2023-24 में 126 कार्यों को मंजूरी मिली। विधायक निधि 5 करोड़ रुपये मिली। 126 विकास कार्यों के लिए पूरी 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। जिसके लिए 4.52 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। 89 कार्य पूरे हुए, जबकि 37 कार्य प्रगति पर हैं। यानी 71 प्रतिशत कार्य पूरे हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5 करोड़ रुपये की विधायक निधि से 133 विकास कार्यों के लिए 4.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। 4.35 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। यहां भी महज 59 कार्य पूरे हुए, जबकि 74 कार्य अभी प्रगति पर हैं। यानी स्वीकृत कार्यों में 45 प्रतिशत ही पूरे हो सके। चौथे वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी 5 करोड़ रुपये विधायक निधि उपलब्ध रही। इसमें 119 विकास कार्यों के लिए पूरे 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। संबंधित एजेंसियों को 3.85 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। 48 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 71 कार्य प्रगति पर हैं। कार्यों की पूर्णता दर महज 41 प्रतिशत रही।

Trending Videos

चार साल का हिसाब

वित्तीय वर्ष, उपलब्ध निधि, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, पूरे हुए कार्य, प्रगति पर, पूर्ण कार्य (प्रतिशत में)

2022-23 3.75 करोड़ 171 3.75 करोड़ 157 14 92 %

2023-24 5 करोड़ 126            5 करोड़ 89 37 71 %

2024-25 5 करोड़ 133 4.98 करोड़ 59 74 45 %

2025-26 5 करोड़ 119             5 करोड़ 48 71 41 %

कुल योग 18.75 करोड़ 549 18.73 करोड़ 353 196 65 %

वर्तमान वित्तीय वर्ष में 79 कार्यों के लिए स्वीकृत हुए 3.40 करोड़

विधायक निधि से मुख्य रूप से स्कूलों के सुदृढ़ीकरण और फर्नीचर, सिंचाई गूल, सुरक्षा दीवार, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग मार्ग और मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं। नवसृजित केंद्रीय विद्यालय खुलवाने में भी विधायक निधि खर्च की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जरूरत के अनुसार अन्य छोटे विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त माह तक 79 विकास कार्यों के लिए 3.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। जिसमें से 2.58 करोड़ रुपये कार्यदायी एजेंसियों को अवमुक्त किए जा चुके हैं।

कोटद्वार विधानसभा में बीते चार साल में शतप्रतिशत विधायक निधि विकास कार्यों के लिए आवंटित की गई। विभागीय आंकड़ों को अपडेट कराने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यदायी एजेंसियों/विभागों की है। कई बार उपयोगिता प्रमाणपत्र और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग जाता है।

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी केवल 55 लाख रुपये आवंटित होने बाकी हैं। बाकी आवंटित कर दिए गए हैं। विधायक निधि का उपयोग शिक्षा के उन्नयन, विद्यालय में फर्नीचर, सुदृढ़ीकरण, छोटी सड़कों व सिंचाई गूलों के निर्माण, नवसृजित केंद्रीय विद्यालय में अवस्थापना विकास, मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए जनता की मांग व जरूरत पर खर्च किया गया है। -ऋतु खंडूड़ी, विधायक कोटद्वार एवं अध्यक्ष विस उत्तराखंड

कोटद्वार विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक और उत्तराखंड विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधायक निधि का खर्च शिक्षा, संपर्क मार्ग, सौंदर्यींकरण और सबसे महत्वपूर्ण केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए उपयोग किया है। इंटरलॉकिंग से बने संपर्क मार्ग समेत सभी कार्य धरातल पर नजर आ रहे हैं। लोग उनके कार्य से संतुष्ट हैं। -एसआर मानूजा, निवासी वार्ड नंबर 8 काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, सीएम धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान

.विधायक निधि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर विकास के लिए किया जाना चाहिए। विस चुनाव नजदीक हैं, अब लोग चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं। कोटद्वार जिले का निर्माण, चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग निर्माण क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगें हैं। जो अभी अधर में ही हैं। -महेंद्रपाल सिंह रावत, पूर्व सैनिक निवासी रतनपुर सनेह कोटद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed