फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar. A delegation of provincial and district level officials of Uttarakhand

Kotdwar News: प्रदेश के 417 शिक्षकों का शीघ्र हो विनियमितीकरण

Sat, 29 Nov 2025 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 29 Nov 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar. A delegation of provincial and district level officials of Uttarakhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय व जिला स्तर के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश के 417 शिक्षकों का शीघ्र ही विनियमितीकरण करने, आउटसोर्स से की जाने वाली चतुर्थ श्रेणी की भर्ती अशासकीय विद्यालयों में करने, अशासकीय विद्यालयों में उपार्जित अवकाश का नगदीकरण करने व विद्यार्थियों को भी भारत दर्शन योजना का लाभ देने की मांग की गई। कहा कि अभी तक तदर्थ शिक्षकों को पूरा वेतन मिल रहा है। उनके विनियमितीकरण से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और तदर्थ शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा भी मिल जाएगी। शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल ने बताया कि मंत्री ने शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय बिष्ट, प्रांतीय मंत्री संदीप मैंदौला, जिलाध्यक्ष पौड़ी भारत बिष्ट, जिला मंत्री संदीप रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed