फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   IHMS students conducted a cleanliness drive at Kanvashram.

Kotdwar News: आईएचएमएस के छात्रों ने कण्वाश्रम में चलाया स्वच्छता अभियान

Fri, 16 Oct 2026 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 16 Oct 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
IHMS students conducted a cleanliness drive at Kanvashram.
प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी
विज्ञापन

कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत ऐतिहासिक कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कॉलेज के प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित माउंटेन क्लीनिंग ड्राइव के तहत बीबीए के छात्र-छात्राएं कण्वाश्रम पहुंचे और परिसर में आसपास के क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया। साथ ही पार्क में घूमने आने वाले लोगों को कचरा इधर-उधर न फेंकने और खाने-पीने के बाद प्लास्टिक कचरे को निर्धारित कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि कण्वाश्रम देश का ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर्यटकों की ओर से फैलाया जाने वाला कचरा स्थल की सुंदरता को प्रभावित करता है। ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कण्वाश्रम की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह जगवान, वरिष्ठ प्राध्यापक ममता, डॉ. अजय आचार्य, पूर्णिमा रावत, श्वेता चौधरी और आंचल शर्मा सहित बीबीए के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article