{"_id":"6ad2238699051ee30c048f27","slug":"baluni-sports-academy-won-the-opening-match-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127389-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने जीता उद्घाटन मैच
Fri, 16 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
अंतरविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में जारी स्व. एडवोकेट राजेश भारद्वाज स्मृति अंतरविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच में बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने नवयुग पब्लिक स्कूल को हराकर मैच जीता।
शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदीप बडोला और कमलेश कोटनाला अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करती हैं। शुक्रवार को हुए पहले मुकाबले में बलूनी स्पोर्ट्स अकादमी ने आठ ओवर में छह विकेट पर 61 रन बनाए। जवाब में नवयुग पब्लिक स्कूल की टीम सात विकेट पर 50 रन ही बना सकी। बलूनी अकादमी की ओर से अक्षित ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए, जबकि नवयुग के सुजल भंडारी ने 15 गेंदों में 17 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने बाल भारती स्कूल को रोमांचक मुकाबले में हराया। बाल भारती की टीम पांच विकेट पर 35 रन ही बना सकी। जवाब में नवयुग स्कूल की टीम ने 6.1 ओवर में ही छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में डीएवी ने आठ ओवर में एक विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में एमकेवीएन की टीम 7.4 ओवर में 42 रन पर सिमट गई। डीएवी की टीम ने यह मैच 21 रन से जीत लिया। वहीं, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट के 47 रन के जवाब में आरसीडी की टीम ने मात्र 4.5 ओवर में एक विकेट पर ही 49 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। एक अन्य मैच में स्कॉलर्स अकादमी ने 51 रन बनाए, जबकि हैप्पी होम स्कूल की टीम 36 रन पर आउट हो गई। स्कॉलर्स अकादमी ने 15 रन से जीत दर्ज की।