फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Screening camps organized for the elderly and persons with disabilities

Kotdwar News: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए परीक्षण शिविर आयोजित

Fri, 16 Oct 2026 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 16 Oct 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
Screening camps organized for the elderly and persons with disabilities
जयहरीखाल।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड जयहरीखाल में परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से एलिम्को के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 100 लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया।

शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 93 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया गया। वहीं, एडिप योजना के तहत सात दिव्यांगजनों को चिह्नित किया गया। परीक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दस्तावेज संबंधी कार्य भी किए गए। इस दौरान 16 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रणबीर सजवाण ने कहा कि इस तरह के शिविर जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ रवि सैनी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सारंग, एडीओ समाज कल्याण कामेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed