फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police conducted a flag march in view of Dussehra and Diwali.

Kotdwar News: दशहरा और दीपावली को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 16 Oct 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 16 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Police conducted a flag march in view of Dussehra and Diwali.
कोटद्वार। आगामी दशहरा, दीपावली और मेलों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटद्वार पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही अराजक तत्वों को शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


एसएसपी पौड़ी गढ़वाल के निर्देश और एएसपी कोटद्वार के निर्देशन में 16 अक्तूबर को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कोतवाली कोटद्वार से शुरू होकर मुख्य बाजार, झंडा चौक, लालबत्ती चौक और बदरीनाथ मार्ग से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed