{"_id":"6ad22549bf8d67efdd0bb6aa","slug":"devikhet-emerges-victorious-in-the-block-level-quiz-competition-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127390-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में देवीखेत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में देवीखेत ने मारी बाजी
Fri, 16 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बीआरसी कीर्तिखाल में विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 39 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छह चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवीखेत के प्रधानाचार्य राजीव रावत, बीआरसी समन्वयक शैलजा चमोली, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य राकेश नेगी और मानवी कोटनाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैंस दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता आयोजन में आबिद अहमद, संदीप नेगी, जसवीर नेगी, गणेश दत्त कुनियाल, रूपेश कुकरेती, शीला ध्यानी, राजेश भारद्वाज और महेंद्र सिंह राणा आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। संवाद