{"_id":"571b81514f1c1bfa248b4a56","slug":"in-the-case-of-murder-against-the-four-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sat, 23 Apr 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व पुलिस ने बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी गांव में द्वारभाटे में आए लोगों से हुई मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तारी करने के लिए राजस्व पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसडीएम पीएल शाह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड शिमला निवासी सरिता शर्मा ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ उसके भाई खातस्यूं पट्टी के रैदुल निवासी अमन कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 17 अप्रैल को वह रैदुल गांव से द्वारभाटे के लिए अपने भाई संजीत की ससुराल बनेलस्यूं पट्टी के डडोगी गांव आए हुए थे। इसी दिन रात को खाना खाने के बाद संजीत की पत्नी के भाई आशीष, डडोगी निवासी सुदर्शन, खातस्यूं पट्टी के चौरखाल निवासी झगड़ सिंह और एक अन्य ग्रामीण ने उसके दूसरे भाई अमन कुमार के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मारपीट में अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया। बाद में उसे पहले श्रीनगर बेस अस्पताल और बाद में जौलीग्रांट देहरादून रेफर किया गया। 19 अप्रैल को उपचार के दौरान जौलीग्रांट में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इस मामले में सरिता शर्मा की ओर दी गई तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस की ओर डडोगी निवासी आशीष, सुदर्शन, और चौखाल निवासी झगड़ सिंह और एक अन्य ग्रामीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।