{"_id":"6ac797abfd36a40775036b0b","slug":"ggic-dugadda-secured-first-place-in-the-group-dance-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127202-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: समूह नृत्य में जीजीआईसी दुगड्डा रहा प्रथम
Thu, 08 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, उत्तराखंड सरकार की ओर से सिद्धबली मंदिर परिसर में आयोजित पौड़ी जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी और सिद्धबली संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य अशोक जोशी किया। वरिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा प्रथम, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी द्वितीय और जीआईसी कुंभीचौड़ तृतीय रहा।
समूह गान में इंटर कॉलेज कमलपुर (संगलाकोटी) ने प्रथम, जीआईसी कोटद्वार ने द्वितीय और पीएम श्री जीजीआईसी कण्वघाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी प्रथम, संस्कृत विद्यालय चौधार द्वितीय और श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर तृतीय रहा।
विज्ञापन
श्लोकोच्चारण में संस्कृत विद्यालय चौधार प्रथम, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी द्वितीय और श्री ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय पौड़ी तृतीय रहा। वाद-विवाद में भुवनेश्वरी संस्कृत विद्यालय प्रथम, श्री ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय पौड़ी द्वितीय और श्री ज्वाल्पा देवी संस्कृत महाविद्यालय तृतीय रहा।
कनिष्ठ वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी प्रथम, श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर द्वितीय और जीआईसी बनचूरी तृतीय रहा।