फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Heavy rains caused the wall of CHC Bagi to collapse, leaving patients and staff in distress.

Kotdwar News: भारी बारिश से सीएचसी बागी का पुश्ता ढहा, मरीज और स्टाफ परेशान

Fri, 19 Sep 2025 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains caused the wall of CHC Bagi to collapse, leaving patients and staff in distress.

विज्ञापन
देवप्रयाग। भारी बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागी के भवन के पीछे का 200 मीटर लंबा पुश्ता अचानक ढह गया। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।जिस हिस्से में पुश्ता गिरा वहां ओपीडी और सामान्य वार्ड स्थित हैं। मलबा और मिट्टी इन वार्डों की खिड़कियों और दरवाजों तक भर गई है, जिससे मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं।




सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि पुश्ता ढहने से अस्पताल की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे जलापूर्ति ठप पड़ गई है। जल संस्थान द्वारा फिलहाल टैंकरों के माध्यम से पानी की अस्थायी आपूर्ति की जा रही है और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। तेज बारिश होने की स्थिति में अस्पताल के भीतर पानी घुसने का भी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में सीएमओ टिहरी और तहसीलदार, देवप्रयाग को सूचित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के सहायक अभियंता वाईएस रावत ने बताया कि यह पुश्ता अस्पताल निर्माण के दौरान बनाया गया था। इसके पुनर्निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed