फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gang snatching women's chains busted in Shri Siddhbali temple

श्री सिद्धबली मंदिर में महिलाओं की चेन छीनने वाले गिरोह का हुआ भांडा फोड़

Mon, 06 Jun 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Gang snatching women's chains busted in Shri Siddhbali temple
पुलिस ने सिद्धबली मंदिर में रविवार को छह महिलाओं की चेन छीनने के मामले में गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके दो साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि रविवार को सिद्धबली मंदिर से चेन चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चेन निकालते हुए तीन महिलाओं की पहचान की गई। सोमवार को तीनों महिलाओं को पुलिंडा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने अपनी पहचान कविता, गुड़िया, पूजा तीनों निवासी नूरपुर बिजनौर उत्तर प्रदेेश बताया। आरोपी महिलाओं ने पूछताछ में सिद्धबली मंदिर से अपने अन्य दो साथी पंजू और अजय निवासी नूरपुर बिजनौर यूपी के साथ मिलकर चोरी की। चोरी की तीन चेन और एक मंगलसूत्र पंजू व अजय के पास हैं। आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed