फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Efforts to renovate Lansdowne begin

Kotdwar News: लैंसडौन को नए सिरे से सजाने की कवायद शुरू

Tue, 22 Sep 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 22 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Efforts to renovate Lansdowne begin
अनुपयोगी रक्षा संपत्तियों को आबाद करने की तैयारी
विज्ञापन

लैंसडौन। छावनी नगर लैंसडौन को आकर्षक और व्यवस्थित रूप देने के लिए छावनी परिषद ने नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है। छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की पहल पर क्षेत्र के भवनों की एकरूपता, दुकानों के फ्लेक्स बोर्ड और अनुपयोगी रक्षा संपत्तियों के इस्तेमाल की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में छावनी अध्यक्ष और मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज ने व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व कैंट होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सलीम रहमान से वार्ता कर सहयोग मांगा।
ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि सिविल क्षेत्र की दुकानों और घरों की छतों को एकरूप करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के अनुसार, छावनी अध्यक्ष ने व्यापारियों से दुकानों पर एक फ्लेक्स बोर्ड लगवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

सेना के अलकनंदा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों की दीवारों और दरवाजों को आकर्षक चित्रकारी से सजाया गया है। इनमें प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक दृश्यों को दर्शाया गया है। कॉम्प्लेक्स की छतों को भी एकरूप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर नेगी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की ऐसी संपत्तियां जो आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए लीज पर आवंटित की गई थीं लेकिन वर्तमान में उपयोग में नहीं है उन्हें आबाद करने की जरूरत है। मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज ने बताया कि मामले में विधिक राय ली जा रही है और संबंधित संपत्तियों को चिन्हित कर छावनी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed