फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   drunk and drive Abhiyan in kotdwar

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

Sun, 31 Jan 2016 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार Updated Sun, 31 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। हंस फाउंडेशन की ओर से पौड़ी जिले के सभी 11 थानों को 20 शराब मापक यंत्र (एल्कोमीटर) उपलब्ध कराए गए हैं। पौड़ी के एसपी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली कोटद्वार में सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट के सहयोग से एसपी पौड़ी राजीव स्वरूप ने कोटद्वार कोतवाली को पांच, लक्ष्मणझूला थाने को दो, सतपुली को एक, कालागढ़ को एक, धुमाकोट को एक, लैंसडौन को दो, देवप्रयाग को एक, श्रीनगर को तीन, रिखणीखाल को एक, पौड़ी को एक और महिला थाना श्रीनगर को एक एल्कोमीटर बांटे। एसपी पौड़ी ने कहा कि इसके अलावा स्पीड पर कंट्रोल रखने के लिए शीघ्र स्पीड मापक यंत्र भी लगाए जाएंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कट मारने वाले युवकों और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लैंसडौन थाने केे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूूमखाल में एल्कोमीटर से नियमित जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लंबित मामलों को त्वरित निपटाने का आदेश
एसपी पौड़ी राजीव स्वरूप ने पौड़ी जिले के 71 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को लंबित पड़े मामलों को त्वरित गति से निपटाने और फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ करने के आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि अपराध को नियंत्रण करने के लिए त्वरित कार्रवाई जरूरी है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने पर एसआई एचमएमएस बिष्ट को सम्मान के साथ विदाई दी गई। एसपी पौड़ी ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed