फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों ने कोतवाली में काटा हंगामा

चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों ने कोतवाली में काटा हंगामा

Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से नाराज लोगों ने कोतवाली में काटा हंगामा
कोटद्वार। एक सप्ताह में तीन बार गांव में चोरी की घटनाओं से आक्रोशित शिवपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा काटा। उन्होंने पुलिस पर चोरों को पकड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चेताया कि शीघ्र चोरों की धरपकड़ नहीं हुई तो ग्रामीण कोतवाली में पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर शिवपुर के ग्रामीण कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने पुलिस एसएसआई मो. यूनूस के समक्ष गांव में लगातार हो रही चोरी पर शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सात दिन के अंदर गांव से एक सिलेंडर, एक घर से बर्तन और सोमवार रात को द्रोपदी देवी के घर से उनके दामाद योगेंद्र की बाइक चोरी हो गई। रात को ही पुलिस को चोर की लिखित शिकायत की गई, लेकिन पुलिस चोर को पकड़ना तो दूर, मौके पर भी नहीं पहुंची। पुलिस की इस लापरवाही के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने गांव में बेधड़क घूमकर चोरी की घटना केे अंजाम देने वालों की धरपकड़ कर ग्रामीणों की चोरी का सामान वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष शोभा देवी, सरिता गुसाईं, संदीप बुड़ाकोटी, बलवंत सिंह बिष्ट, सूरज नेगी, शिवम मैंदोला, पूरण सिंह बिष्ट, बिमला देवी, रीमा नेगी, द्रोपदी देवी व मंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed