फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ग्राहकों ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर काटा हंगामा

ग्राहकों ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर काटा हंगामा

Mon, 08 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर काटा हंगामा
कोटद्वार। झंडाचौक स्थित गोल्ड के बदले लोन देने वाली एक फाइनेंस कंपनी के ग्राहकों ने सोमवार को कंपनी के कार्यालय में हंगामा काटा। लोगों का आरोप है कि उनके द्वारा लोन चुकता करने के बाद भी उनको उनका सोना वापस नहीं लौटाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत करवाया। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों को अगले दो-तीन दिन में मामला न निपटाने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को झंडाचौक स्थित एक फाइनेंस कंपनी कार्यालय में उस समय लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया, जब उनके द्वारा सोना रखने के बाद दिए गए लोन को लौटाने पर भी उनका सोना वापस नहीं दिया गया। बालाजी मंदिर के पुजारी जानकी प्रसाद का आरोप है कि उन्होंने कंपनी में गोल्ड गिरवी रखकर लोन लिया था। फरवरी 2018 में उन्होंने लोन चुकता कर दिया। फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने उन्हें बताया कि उनका गोल्ड किसी और के नाम ट्रांसफर हो गया है। एक सप्ताह के भीतर उनका सोना वापस करने का भरोसा दिया गया। 22 सितंबर को वह एक बार फिर कंपनी पहुंचे तो कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया। सोमवार को भी जब उन्हें उनका सोना वापस नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें इसकी शिकायत पुलिस को करनी पड़ी। वहीं बीना भाटिया ने बताया कि वह अपना सोना वापस लेने के लिए गत चार माह से कंपनी के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें भी अभी तक सोना वापस नहीं किया गया। रामनगर कालोनी कौड़िया निवासी बीना देवी ने बताया कि उन्होंने दो मंगलसूत्र गिरवी रखकर लोन लिया था, लेकिन अब कंपनी उन्हें एक ही मंगलसूत्र दे रही है। सोना नहीं दिए जाने की खबर फैलने के बाद अन्य लोग भी कंपनी के कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

बाजार चौकी इंचार्ज रवींद्र नेगी ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों को मामले के निपटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि मामले का निपटारा नहीं होता है तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कंपनी के रीजनल हेड जसपाल मान ने कहा कि पुराने स्टाफ ने कंपनी में धांधली की थी। मामला प्रकाश में आने के बाद कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। लोगों की शिकायत के अनुसार उनके गोल्ड के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कंपनी जल्द ही लोगों को उनका सोना वापस कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed