फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महिला अधिवक्ता से फोन पर अश्लील बातें और अभद्रता करने वाला गिरफ्तार

महिला अधिवक्ता से फोन पर अश्लील बातें और अभद्रता करने वाला गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता से फोन पर अश्लील बातें और अभद्रता करने वाला गिरफ्तार
कोटद्वार। लकड़ी पड़ाव निवासी एक महिला अधिवक्ता से मोबाइल पर अश्लील बातें और अभद्रता करने वाले सिरफिरे युवक को मंगलवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल ने बताया महिला अधिवक्ता जीनत ने गत दो सितंबर को पुलिस में इस मामले की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए इसकी जांच सीआईयू को सौंपी गई थी। अधिवक्ता ने तहरीर में बताया था कि काफी दिनों से एक व्यक्ति उनके मोबाइल पर नंबर बदलकर फोन कर रहा है, जिसमें वह अभद्र और अश्लील बातें करता है। पुलिस की आपराधिक अभिसूचना इकाई ने सर्विलांस के माध्यम से जानकारी जुटाई और मंगलवार देर रात युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान यूपी के जिला बिजनौर नहटौर निवासी बिट्टू पुत्र रोहिताश सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (डी), 504, 506, 509 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को बिट्टू को न्यायालय में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed