फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   crack lock, stolen jewellery

दो घरों के ताले तोड़कर लाखों का सामान साफ

Mon, 15 Feb 2016 10:30 PM IST
सतपुली
सतपुली Updated Mon, 15 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
तहसील के एकेश्वर कस्बे में चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। मामले में राजस्व पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक उत्तरी मौंदाड़स्यूं बसुलाल के अनुसार कविता देवी पत्नी अरविंद सिंह ग्राम मरड़ा (मवालस्यूं) एकेश्वर कस्बे में ब्यूटीपार्लर चलाती है। शनिवार रात वह अपने मायके निकटवर्ती गांव हलाई गई थी। इस दौरान चोरों ने उनके घर से एक सोने का पैंडेंट, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, सात चांदी की धगुलियां, सात हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी भाभी अमिता देवी के कमरे का ताला तोड़कर वहां रखा एक गैस सिलेंडर भी चोरी कर लिया। घटना का पता रविवार को उनके लौटने पर चला। पीड़ितों ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी है। एक साथ दो घरों में चोरी की घटना से लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने राजस्व पुलिस और प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed