{"_id":"693c0bf381e43f4698073dd5","slug":"bike-rally-was-organised-and-people-were-given-the-message-to-stay-away-from-all-types-of-drugs-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120381-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाइक रैली निकाल लोगों को दिया हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाइक रैली निकाल लोगों को दिया हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश
Fri, 12 Dec 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शुरू, आज निकलेगी नगर में शोभायात्रा
कोटद्वार। श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से तीन दिवसीय अग्र वंश शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह शुरू हो गया है। समारोह के पहले दिन नगर में अग्र चेतना बाइक रैली निकालकर लोगों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
सर्वप्रथम लालबत्ती चौराहे में वैश्य अग्रवाल सभा के संरक्षक राकेश गर्ग, अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लालबत्ती से शुरू हुई बाइक रैली नगर के मुख्य मार्गों झंडाचौक, तहसील चौराहा, पटेल मार्ग होते हुए वापस लालबत्ती चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।
समापन समारोह में अध्यक्ष सुबोध गर्ग ने कहा कि अग्र वंश समाज आज देश के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पूरे विश्व में अग्र वंश समाज अपनी उच्च कार्य कुशलता, योग्यता से विभिन्न उच्च पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 13 दिसंबर को शोभायात्रा व 14 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों में समाज के सभी लोगों से प्रतिभाग करने की अपील की। युवा सभा के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कहा कि आज विश्व में कर्तव्य निष्ठा, सभ्यता और अपनी जुबान पर दृढ़ता के लिए अग्र वंशियों के उदाहरण दिए जाते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल सभा के महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल युवा सभा के महासचिव जीवन जैन, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, राजीव गोयल, प्रदीप अग्रवाल, महिला सभा की अध्यक्ष रेनू अग्रवाल मौजूद रहे।