फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhajans of Amit and Anuradha were booming

अमित और अनुराधा के भजनों की रही धूम

Sat, 04 Dec 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bhajans of Amit and Anuradha were booming
श्री सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित गढ़वाली भजन संध्या में जागरों की प्रस्तुति देते गायक ? - फोटो : KOTDWAR
सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित गढ़वाली भजन संध्या में गायक अमित सागर के जागरों और गायिका अनुराधा निराला के भजनों की धूम रही। दर्शक अमित सागर के जागरों पर देर शाम तक झूमते रहे। चैता की चैत्वाली... जागर ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सिद्धबली परिसर में आयोजित भजन संध्या गायिका अनुराधा निराला ने माता के भजन हे दयालु भगवती दया करी कृपा करी... से शुरू की। इसके बाद अमित सागर ने अपने जागरों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने जैसे ही चैता की चैत्वाली... जागर की शुरुआत की तो लोग अपने स्थान पर खड़े होकर थिरकने लगे। इसके बाद उन्होंने मेरा सिद्धबली भगवान जी दैणा हुंया..., नीला कैलाश मां रैदा मेरा महादेव..., ए जाणा बाबाजी भक्तों का सुपिणा मां..., आवा भक्तों दर्शन करा बाबा की जातरा का..., मेरी मां भवानी तेरी जोत जगणी चा..., धवड़ी लगाणू मां... आदि एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। गायिका अनुराधा निराला ने जै सिद्धबली तुम्हरी जै हो..., मां चंद्रबदनी जौ जस देयी..., देवी कुंजापुरी माता दैणी होई जै... आदि भजनों की प्रस्तुति देकर महोत्सव का माहौल भक्तिमय किया। इस अवसर पर ढोलक पर शांति भूषण, तबले पर जयेंद्र सिंह, ड्रम पर ज्योति पंत, हुड़के पर ज्योति क्रिसाली, कीपैड़ पर शैलेंद्र शैलू, पैड़ पर रवि थापा और बांसुरी में महेश चंद्र ने संगीत दिया। भजन संध्या में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, ओम प्रकाश तिवारी, दीपू पोखरियाल और कमलेश कोटनाला के अलावा मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

सिद्धबली बाबा के दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शनिवार सुबह से ही कोटद्वार, भाबर और पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा बिजनौर, दिल्ली, हापुड़, मेरठ, हरियाणा आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धबली बाबा के दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने लाइन में लगकर सिद्धबली के दर्शन किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके इसके लिए मंदिर समिति के सदस्यों को तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धबली में सच्चे मन से मांगी मन्नत होती है पूरी : माता मंगला
हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोलेजी महाराज और माता मंगला ने किए सिद्धबाबा के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। श्री सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोलेजी महाराज और माता मंगला ने सिद्धबली बाबा के दर्शन किए। उन्होंने महोत्सव में आयोजित गढ़वाली भजन संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

माता मंगला ने सिद्धबली की भूमि को सिद्धों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि इस तपस्थली में जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मुराद पूरी होती है। उन्होंने सिद्धबाबा के सामने सतपुुली में अस्पताल खोलने का प्रण लिया था, आज बाबा के आशीर्वाद से सतपुली में 400 करोड़ रुपये में बना सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि परोपकार की सेवा करके सुख की अनुभूति होती है। कहा कि जो भी जरूरतमंद याद करेगा, हंस उसके दरवाजे पर खड़ा नजर आएगा। इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा के लिए व्यवसायी चांद मौला और गौरव भाटिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत माता मंदिर हरिद्वार के महंत ललिता गिरीजी महाराज, सिद्धबली मंदिर के महंत व लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, महोत्सव संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल, मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी, महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, महासचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed