{"_id":"6ab919aac955b0c068039e59","slug":"security-personnel-recruitment-fairs-will-be-held-at-16-locations-from-today-until-october-16-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126884-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आज से 16 अक्तूबर तक 16 स्थानों पर लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आज से 16 अक्तूबर तक 16 स्थानों पर लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती मेले
Sun, 27 Sep 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल। जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 सितंबर से 16 अक्तूबर तक सुरक्षा जवान भर्ती रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय लैंसडाैन (जयहरीखाल) और एसएससीआई सिक्योरिटी लिमिटेड, देहरादून की पहल पर जनपद के 16 स्थानों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित होगी।
क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सभी रोजगार मेले सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को पौड़ी, 29 को कोट, 30 को दुगड्डा और एक अक्तूबर को खिर्सू ब्लॉक कार्यालय में भर्ती मेला लगेगा। तीन को रिखणीखाल, पांच को पाबौ, छह को पोखड़ा, सात को एकेश्वर, आठ को जयहरीखाल और नौ अक्तूबर को कल्जीखाल में भर्ती होगी। वहीं, 10 को द्वारीखाल, 12 को थलीसैंण, 13 को यमकेश्वर, 14 को बीरोंखाल, 15 को नैनीडांडा और 16 को आईटीआई श्रीनगर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। संवाद