फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   State highway near Sironbari blocked due to falling debris.

Kotdwar News: मलबा गिरने से सीरोंबाड़ी के पास स्टेट हाईवे हुआ अवरुद्ध

Sun, 27 Sep 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
State highway near Sironbari blocked due to falling debris.
लोनिवि दुगड्डा की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर डेढ़ घंटे बाद यातायात कराया सुचारू
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार से जारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। बारिश के चलते लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर सीरोंबाड़ी और ढौंडियाल-बसड़ा मार्ग पर बड़गांव के पास पहाड़ी से मलबा और पेड़ सड़क पर आ गए। इससे दोनों मार्गों पर आवाजाही बाधित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची लोनिवि की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया।
रविवार अपराह्न करीब तीन बजे दुगड्डा और रथुवाढाब के बीच सीरोंबाड़ी में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में जीएमओयू और रोडवेज की बसों के साथ ही पर्यटकों के वाहन भी फंसे रहे। मलबा अधिक होने के कारण लोगों को पैदल आवाजाही करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ढौंडियाल-बसड़ा मार्ग पर बड़गांव के पास दोपहर 12:30 बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इससे इस मार्ग पर भी काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

लोनिवि दुगड्डा के एई कपिल कुमार ने बताया कि रविवार को सीरोंबाड़ी में पहाड़ी से मलबा और पेड़ आने से स्टेट हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हुई थी। ढौंटियाल-बसड़ा मार्ग पर भी मलबा आ गया था। जेसीबी से मलबा हटवाकर दोनों मार्गों पर यातायात सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed