फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   58 students and staff members of IHMS donated blood.

Kotdwar News: आईएचएमएस के 58 छात्रों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Wed, 07 Oct 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 07 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
58 students and staff members of IHMS donated blood.
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान में गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी की स्मृति में रक्तदान शिविर लगा। एम्स ऋषिकेश की टीम ने शिविर में 58 यूनिट रक्त एकत्र किया। संस्थान परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन एसडीएम संदीप कुमार और कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने लॉट सुबेदार बलभद्र सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने सबसे पहले रक्तदान किया। एम्स के डॉ. मोहन वंशी और डॉ. मृत्युंजय के निर्देशन में 15 सदस्यीय टीम ने रक्तदान कराया। जांच में 52 छात्र-छात्राएं हीमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर सके। वहीं, कुछ छात्र 18 वर्ष से कम उम्र के होने के कारण रक्तदान से वंचित रहे। इस मौके पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. मोहन वंशी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed