फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   456 Agniveer join Garhwal Rifles

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स में हुए शामिल 456 अग्निवीर

Tue, 02 Dec 2025 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 02 Dec 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
456 Agniveer join Garhwal Rifles
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र परेड ग्राउंड लैंसडौन में आयोजित पासिंग आउट परेड में 31 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद अग्निवीर कोर्स-6 द्वितीय बैच के 456 अग्निवीर रिक्रूटों को भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


समीक्षा अधिकारी एवं गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल केंद्र लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। अग्निवीर रिक्रूटों ने कमांडर अनुराग ध्यानी के नेतृत्व में शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड के सलामी मंच के सामने से गुजरने पर हजारों की संख्या में मौजूद अग्निवीरों के परिजनों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अग्निवीरों ने धर्मग्रंथ पर हाथ रखकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया और युद्ध स्मारक जाकर वीर सैनिक प्रतिमा के समक्ष शहीद सैनिकों का भावपूर्ण स्मरण किया। अग्निवीर रिक्रूटों ने अपने दाहिने कंधे पर वीरता व शौर्य की लाल डोरी स्कारलेट धारण की। समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने सेना में शामिल अग्निवीर जवानों से देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि भारतीय सेना में शामिल होना सौभाग्य और गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर सैनिकों के माता-पिता एवं अभिभावक पासिंग आउट परेड के साक्षी बने। समीक्षा अधिकारी ने अग्निवीरों के माता-पिता एवं अभिभावकों को गौरव पदक प्रदान कर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लैंसडौन के मेरुड़ा गांव की विश्व प्रसिद्ध धाविका अंकिता ध्यानी भी अपने परिजनों के साथ अग्निवीरों का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed