फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विश्व डाक दिवस पर बच्चों ने जानी चिट्टी की कहानी

विश्व डाक दिवस पर बच्चों ने जानी चिट्टी की कहानी

Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विश्व डाक दिवस पर बच्चों ने जानी चिट्टी की कहानी
कोटद्वार। प्रधान डाकघर कोटद्वार में विश्व डाक दिवस धूमधाम से मानाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को डाक घर का इतिहास, वर्तमान में डाकघर में संचालित अनेक योजनाओं और चिट्ठी की कहानी बताई गई। बच्चों में पत्र लिखने की आदत डालने और जागरूकता पैदा करने के लिए उन्हें अंतर्देशीय पत्र निशुल्क वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्व डाक दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने प्रधान डाकघर का भ्रमण किया। उन्होंने पोस्ट ऑफिस की दैनिक कार्यप्रणाली का बारीकी के साथ अध्ययन किया। इस अवसर पर प्रधान डाकपाल अरुण मुलासी ने छात्रों को चिट्ठी को प्राप्त करने से लेकर गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया के तहत चिट्ठी की कहानी जानी। इसके अलावा डाकघर से संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पत्र लिखने की आदत डालने की अपील की। इस मौके पर बच्चों ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाकघर के सिस्टम मैनेजर मनोज कुमार, मनोज गुसाईं, शिक्षक संतोष नेगी, अरविंद कुमार घिल्डियाल, नवदीप सेमवाल व रानी भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed