फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खननकारियों ने बोला चौकी पर धावा, वन आरक्षी से की मारपीट

खननकारियों ने बोला चौकी पर धावा, वन आरक्षी से की मारपीट

Mon, 08 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खननकारियों ने बोला चौकी पर धावा, वन आरक्षी से की मारपीट
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की मवाकोट चौकी में घुसकर रविवार रात कुछ लोगों ने वहां तैनात वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी जगवीर सिंह के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। मामले में पीड़ित वन आरक्षी ने मारपीट करने वालों को खनन कारोबारी बताया और उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत मालन बीट के मवाकोट चौकी में तैनात वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी ने जगवीर सिंह सैनी ने बताया कि रविवार रात रेंजर आरपी पंत और वन दरोगा याकूब अली के साथ रात्रि गश्त के बाद वह वापस चौकी पहुंचे। रात के सवा बारह बजे दो खनन कारोबारी चौकी पहुंचे और उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है कि दोनों खनन कारोबारियों ने उनकी वर्दी फाड़कर उन्हें लगभग एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उसकी जूते चप्पलों से पिटाई की। यही नहीं, उनके दोनों मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जगवीर सिंह ने कहा कि तीन अक्तूबर को उन्होंने एक आरोपी की खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली मालन नदी में पकड़ी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि नामजद आरोपी कलालघाटी निवासी केवल रावत और त्रिलोकपुर निवासी संजू गुसाईं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
मारपीट के कई मामले लंबित, नहीं हुई अभी तक कार्रवाई
कोटद्वार। खननकारियों द्वारा वन कर्मियों के साथ मारपीट की घटना कई बार हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी मामले में सजा न होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। रेंजर आरपी पंत ने बताया कि सभी मामले लंबित हैं और अभी तक किसी भी मामले में खननकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।


वन कर्मियों से मारपीट के मामले
10 दिसंबर 2014-वन आरक्षी सत्यपाल सिंह के साथ मालन नदी में मारपीट मामले में तीन आरोपी नामजद।
19 जुलाई 2015- वन आरक्षी जगवीर सिंह सैनी के साथ मालन नदी में मारपीट, चार आरोपी नामजद। 02 अप्रैल 2016- वन आरक्षी सत्यपाल के साथ मालन नदी में मारपीट, चार आरोपी नामजद।
03 मई 2018- वन दरोगा याकूब अली और वन आरक्षी जगवीर सिंह सैनी के साथ मारपीट, छह आरोपी नामजद।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed