फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अनुशासन में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: कुंदन

अनुशासन में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: कुंदन

Sun, 08 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अनुशासन में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: कुंदन
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति के अंतिम दिन संगठन और प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर युवा मोर्चा के सदस्यों में जोश और जज्बा भरा। युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार कार्य समिति के दूसरे दिन के समारोह का प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और जनउपयोगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश में विकास कार्यों पर जुटी हुई है, लेकिन, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, मंत्री सुबोध उनियाल, प्रकाश पंत, रेखा आर्य, डा. हरक सिंह रावत और युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोश भरा। कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। युवा ही पार्टी की शक्ति हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन सफलता की कुंजी होती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए कार्य करने के सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन प्रदेश संगठन महामंत्री संजयजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री गुंजन सुखीजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, नवीन ठाकुर, अमित नारंग, मोहन सिंह नेगी, शांता बमराड़ा व संदीप रावत आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed