{"_id":"6ae734a9bdb0631cff0e032d","slug":"meritorious-students-were-honored-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127776-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मेधावियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मेधावियों को किया गया सम्मानित
Sun, 01 Nov 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. जीवानंद कलावती जोशी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गढ़वाली टंकी, ध्रुवपुर स्थित अरुणोदय आवास में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पीजी कॉलेज कोटद्वार में स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पीजी कॉलेज कोटद्वार के कला संकाय में सानिया, विज्ञान संकाय में कोमल रावत और वाणिज्य संकाय में नंदिनी गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर के छात्र चंद्रवंश को आदर्श छात्र के रूप में सम्मान प्रदान किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के छात्र अतुल जोशी की दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके परिजनों ने उनके नाम पर जमा राशि से ट्रस्ट का गठन किया। ट्रस्ट वर्ष 2011 से महाविद्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता आ रहा है। कार्यक्रम में ट्रस्टी वंदना जोशी, डॉ. नंदकिशोर ढौंडियाल, डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, सीपी नैथानी, ललन कुमार बुड़ाकोटी और मोहित रावत आदि मौजूद रहे। संवाद