Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People are troubled by the nuisance of monkeys and langurs.

Kotdwar News: बंदरों और लंगूरों के उत्पात से लोग परेशान

Sun, 01 Nov 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 01 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the nuisance of monkeys and langurs.
सतपुली। नगर क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। इनके हमलों और उत्पात से परेशान स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है। डीएम को ज्ञापन भेजकर बंदरों और लंगूरों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों के झुंड आए दिन बच्चों और महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी कान्वेंट स्कूल मोहल्ले के लोगों को उठानी पड़ रही है। यहां बंदर घरों में घुसकर फ्रिज से खाद्य सामग्री और अलमारियों से कपड़े तक निकालकर ले जा रहे हैं। वहीं, छतों पर रखे सामान की रखवाली करना भी लोगों की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

बंदर राह चलते लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग रहे हैं। विरोध करने पर वे हिंसक होकर हमला कर देते हैं। लोगों का कहना है कि बंदरों और लंगूरों के बढ़ते आतंक से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द उचित कदम उठाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर व्यापारी मदन पंवार, मनीष रौतेला, मुकेश बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, सर्वेंद्र सिंह बिष्ट और तेजपाल सिंह आदि लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed