{"_id":"6ae7345a00327d56b30d0dc6","slug":"due-to-repair-work-electricity-was-cut-off-for-the-entire-day-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127774-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मरम्मत कार्य के चलते दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मरम्मत कार्य के चलते दिनभर गुल रही बिजली
Sun, 01 Nov 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित, पेयजल आपूर्ति भी रही ठप
कोटद्वार। विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के अंतर्गत 132 केवी उपकेंद्र जशोधरपुर में विद्युत लाइनों और उपकरणों के अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे सिडकुल ग्रोथ सेंटर सिगड्डी, जशोधरपुर, बलभद्रपुर और सिताबपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही।
ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को पहले ही बिजली कटौती की सूचना दे दी गई थी। इसके चलते अधिकांश लोगों ने जरूरत के पानी की व्यवस्था कर ली थी। इसमें ढील करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली न होने से बिजली आधारित कामकाज ठप होने से कई लघु एवं कुटीर उद्योग प्रभावित हुए।
ऊर्जा निगम ने दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बहाल करने की सूचना दी थी लेकिन मरम्मत कार्य में देरी के कारण शाम पौने पांच बजे के बाद ही बिजली सुचारू हो पाई। इससे शाम की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि सिडकुल की सभी फैक्टरियां बिजली पर निर्भर हैं। रविवार को आपूर्ति बाधित रहने से उत्पादन प्रभावित हुआ। इससे फैक्टरी संचालकों के सामने समय पर ऑर्डर पूरे करने की चुनौती खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर पाया।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड कोटद्वार की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम 4:45 बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई।