{"_id":"5b06f2f24f1c1b8f6e8b463b","slug":"181527182066-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य पाठ में पंखुड़ी, चेल्सी, शीवांश, गर्वित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य पाठ में पंखुड़ी, चेल्सी, शीवांश, गर्वित ने मारी बाजी
Updated Thu, 24 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से ‘आओ गुनगुनाएं’ काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कविताओं से अपने मन की बात कही। अपने-अपने वर्गों में पंखूड़ी वर्मा, चेल्सी रावत, शिवांश, गर्वित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को नरेंद्र क्लब में आयोजित ‘आओ गुनगुनाएं’ काव्य पाठ प्रतियोगिता का लोसा के अध्यक्ष डा. एसपी नैैथानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कविताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी बात को प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।
कविता प्रतियोगिता के निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर प्राइमरी वर्ग में पंखूड़ी वर्मा ने प्रथम, अभिमन्यु सुंद्रियाल ने द्वितीय, किसलय आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में चेल्सी रावत ने पहला, तनिषा ने दूसरा, ग्रंथ शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में शिवांश बौंठियाल ने प्रथम, हेमंत कंडारी ने दूसरा, मनीशा बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में गर्वित कुमार ने पहला, रश्मि नेगी ने दूसरा, आयुष धस्माना और आकाश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लोसा के सचिव अनुज खंडेलवाल, भावना वर्मा व अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।