फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गौशाला में कैद गुलदार पिंजरे में फंसाते वक्त छूटकर भागा, दहशत

गौशाला में कैद गुलदार पिंजरे में फंसाते वक्त छूटकर भागा, दहशत

Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गौशाला में  कैद गुलदार पिंजरे में फंसाते वक्त छूटकर भागा, दहशत
सतपुली। पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम धौड़ा में गोशाला में घुसे गुलदार ने छह बकरियों को मार दिया। पशुपालक ने हिम्मत से काम लेते हुए गोशाला का दरवाजा बंद कर दिया, जिससे गुलदार गोशाला में कैद हो गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पिंजरे में फंसाते वक्त गुलदार छूटकर जंगलों में भाग गया, जिससे थोड़ी देर के लिए गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रीति देवी ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पशुपालक बेलम सिंह की गोशाला में एक गुलदार घुस गया। गुलदार द्वारा बकरियों को मारने पर मची भगदड़ की आवाज सुनकर गोशाला में पहुंचे पशुपालक ने गोशाला के किवाड़ बंद कर दिए, जिससे गुलदार गोशाला में कैद हो गया। इस दौरान गुलदार ने छह बकरियों को मार गिराया और चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार के गोशाला में कैद होने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पशुपालक ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान और अन्य लोगों को दी। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग से रेंजर पौड़ी वीके भट्ट और फॉरेस्टर लखपत सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने गोशाला के दरवाजे पर पिंजड़ा लगाकर गुलदार को उसमें फंसाने का प्रयास किया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार पिंजरे के अंदर पहुंचा। जैसे ही वन कर्मी ने पिंजरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, वैसे ही गुलदार ने गुर्राते हुए बाहर की ओर छलांग लगा दी और भाग गया। गुलदार के छूटने की खबर से गांव में अफरा-तफरी मच गई। रेंजर वीके भट्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश कर रही है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed