Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI Videos politics BJP targets congress in uttarakhand through AI videos ahead of assembly elections

देहरादून: मैदान में सियासी जंग, मोबाइल पर AI वार, भाजपा कर रही कांग्रेस की घेराबंदी, बिग बॉस के अंदाज में नेता

Wed, 04 Nov 2026 10:57 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 04 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव की आहट के साथ उत्तराखंड में सियासी मुकाबले का एक नया मोर्चा खुल गया है। अब राजनीतिक दलों की रणनीति रैलियों और आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी नैरेटिव गढ़ने की कोशिश तेज हो गई है। भाजपा ने इसके लिए AI को अपना नया हथियार बनाया है।

विज्ञापन
AI Videos politics BJP targets congress in uttarakhand through AI videos ahead of assembly elections
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा मैदान से लेकर मोबाइल तक कांग्रेस की घेराबंदी करने में जुट गई है। भाजपा उत्तराखंड के सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस का बिग बॉस नाम से सिलसिलेवार एआई वीडियो जारी की जा रही हैं, जिनमें राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को निशाने पर लिया गया है। मकसद नजर आ रहा है कि हर मोबाइल के माध्यम से एआई नैरेटिव चलाया जा सके।

विज्ञापन

कांग्रेस की न्याय यात्रा, भूमि बचाओ अभियान, भ्रष्टाचार के आरोपों पर चल रही मैदानी लड़ाई के सामने वैसे तो भाजपा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा चला रही है। लेकिन, इस बीच भाजपा के सोशल मीडिया पेजों पर स्क्रॉल करते ही एक नया ड्रामा नजर आ रहा है, जिसका नाम है कांग्रेस का बिग बॉस।

विज्ञापन

इस डिजिटल शो में कांग्रेस के दिग्गज हरीश रावत, गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह किसी अखाड़े के पहलवानों की तरह एक-दूसरे से भिड़ते, कुर्सियां खींचते और एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। फर्क बस इतना है कि यह कोई असली फुटेज नहीं, बल्कि एआई से बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियलिटी शो का लगाया तड़का

राजनीति में तकनीकी को बढ़ावा देने वाले विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की व्यूअरशिप इतनी नहीं, जितना तेजी से 30 सेकंड की एआई रील हर फोन तक पहुंचती है। बिग बॉस के बैकग्राउंड म्यूजिक, लाउड सायरन और ड्रामैटिक आवाजों के साथ कांग्रेस नेताओं के चेहरों को एनिमेट कर दिखाया जा रहा है कि पार्टी में हर कोई खुद को कप्तान मान रहा है। भाजपा, कांग्रेस की आपसी कलह को सीधा मीम और रील्स के जरिये आम जनता के मनोरंजन बनाने का प्रयास करती नजर आ रही है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: चुनाव के लिए इस महीने शुरू होगा ईवीएम प्रचार का बड़ा अभियान, 16 नवंबर से पहुंचेगी आयोग की टीमें

वोट चोरी-भ्रष्टाचार का भाजपा पर जवाब नहीं, जनता जवाब देगी

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि वोट चोरी का जो देशव्यापी आंदोलन बन गया है, उससे भाजपा बौखलाई हुई है। राज्य में रेखा-गिरधारी प्रकरण के साथ भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। खनन, आबकारी के साथ ही महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध प्रदेश की जनता के बीच बड़ा मुद्दा बन गया है। इन सबका भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। अब अंडर से बेल्ट हिट करने लगे हैं। भाजपाई सभी सीमाएं लांघ रहे हैं। जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली। 10 साल का कुशासन जो जनता ने झेली है, अब जनता उनसे मुक्ति चाहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed