{"_id":"5a7b33fd4f1c1bb2208b7c2c","slug":"151518023677-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के समर्थन में यूकेडी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के समर्थन में यूकेडी का प्रदर्शन
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जम्मू कश्मीर में गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर मुकदमे दर्ज होने के विरोध में उत्तराखंड क्रांति के आह्वान पर बुधवार को सैकड़ों लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारों पर सैनिकों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में चुप्पी लिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सैनिकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत और यूकेडी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सैनिकों पर दर्ज किए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश को गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिकों पर गर्व है। सीमा पर सैनिकों की तैनाती से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने सैनिकों पर पत्थरबाजों की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे देश के सैनिकों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज आतंकवादियों से प्रेरित हैं। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
इस दौरान पुष्कर सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, सुनील दत्त सेमवाल, तुलसी राम डबराल, गोपाल दत्त लखेड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर वापस लेने की मांग
पूर्व सैनिकों ने कोटद्वार तहसील में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। कश्मीर में सैनिकों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक संगठन कोटद्वार ने नगर में जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन ने इस संबंध में एसडीएम कोटद्वार राकेश तिवारी के जरिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
पत्र में संगठन के जिला संयोजक गजेंद्र मोहन ने बताया कि सैनिकों पर पत्थरबाजी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कश्मीर में सैनिकों पर हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने सैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर का कड़ा विरोध किया है। ज्ञापन में राजेंद्र जजेड़ी, कुलदीप रावत, हरि सिंह रावत, अनिल कुमार, सुभाष बिष्ट, जीके बड़थ्वाल, बृजपाल सिंह, महिपाल सिंह रावत, एसएस रावत व बीएस बिष्ट के हस्ताक्षर है।
फोटो