{"_id":"5bbce30c867a5528201e0f62","slug":"141539105548-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी बेच रहे ठेली वाले पर युवक ने मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी बेच रहे ठेली वाले पर युवक ने मारा चाकू, हालत गंभीर
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कलालघाटी पुलिस चौकी के अंतर्गत हल्दूखाता मल्ला गांव में मंगलवार शाम सब्जी बेच रहे ठेली वाले पर एक युवक ने चाकू से प्रहार कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना से सब्जी विक्रेता लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उसे कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद हमलावर युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक की किसी बात पर सब्जी विक्रेता से नोकझोंक हो गई थी।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सब्जी विक्रेता दानिश (30) पुत्र अनीस निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी भाबर क्षेत्र में सब्जी की ठेली लगाता है। शाम को एक युवक ठेली पर लगाई गई सब्जी खाने लगा तो सब्जी विक्रेता ने ऐसा करने से मना किया। युवक को सब्जी विक्रेता का इनकार करना खल गया, उसने ठेली में रखा चाकू उठाकर सब्जी विक्रेता के गले पर वार कर दिया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर सब्जी विक्रेता दानिश को हमलावर युवक के चंगुल से छुड़ाया। उसकी गर्दन पर गहरा जख्म बना है। सूचना मिलते ही कलालघाटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया। हमलावर हल्दूखाता मल्ला का निवासी है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।