{"_id":"598b2e3b4f1c1b40768b45c2","slug":"141502293563-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत को लेकर भड़का उतराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत को लेकर भड़का उतराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तीव्र गति से आपदा राहत कार्य चलाने और लोगों को उनके नुकसान के हिसाब से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को आपदा प्रबंधन में तेजी नहीं लाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बुधवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्य और सूर्य नगर के आपदा प्रभावितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि आपदा को आए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक आपदा प्रभावितों को राहत नहीं मिल पाई है। आज भी दुकानों व घरों में मलबा भरा हुआ है। दुर्गंध से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों को बिना मौका मुआयना और तहकीकात के बहुत कम रकम के चेक पकड़ाए जा रहे हैं। इसके कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
डा. शक्तिशैल कपरवाण ने दुकान और आवासों से मलबा निकालने के लिए तत्काल 5-25 हजार रुपये दिए जाने, क्षति का मूल्यांकन कर राहत राशि प्रदान करने, किसानों को उनकी फसल की क्षतिपूर्ति किए जाने, मोटर मार्ग, पेयजल, नहर व विद्युत आदि क्षतिग्रस्त योजनाओं की मरम्मत के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने, बेघर परिवारों को आवास और खाद्यान्न की स्थायी व्यवस्था व रिफ्यूजी कालोनी का जीर्णोद्धार कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजाराम अंथवाल, महावीर सिंह रावत, प्रवेंद्र सिंह रावत, विजय ध्यानी, कोमल सिंह सजवाण, रवींद्र जजेड़ी, अंजू रावत, कांति रावत, परमेश्वरी सजवाण, राधा चौहान, वीरेंद्र थलेड़ी, रीता देवी व वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
-फोटो