फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   टिहरी बनी फादर कैशियस मैमोरियल बास्केटवॉल प्रतियोगिता की चैंपियन

टिहरी बनी फादर कैशियस मैमोरियल बास्केटवॉल प्रतियोगिता की चैंपियन

Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
टिहरी बनी फादर कैशियस मैमोरियल बास्केटवॉल प्रतियोगिता की चैंपियन
कोटद्वार। बिजनौर (यूपी) और गढ़वाल के कान्वेंट स्कूलों की अंतर विद्यालयी 23वीं फादर कैशियस मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल टिहरी के नाम रही। टिहरी ने नगीना की टीम को हराने के बाद चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमाया। बिजनौर डायसिस के प्रमुख विशप जॉन वडेकल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार के खेल मैदान में लीग, सेमीफाइनल और फाइनल बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई 11 टीमों के मध्य शानदार मैच खेले गए। कोटद्वार, बिजनौर, नगीना, उत्तरकाशी, चंबा, पौड़ी, श्रीनगर, टिहरी, नजीबाबाद, गोपेश्वर और हल्दौर के कान्वेंट स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला सेेमीफाइनल मैच सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल कोटद्वार और ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल टिहरी के बीच हुआ। इसमें टिहरी ने एक तरफा मुकाबले में कोटद्वार को 31-09 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल नगीना और सेंट थेरिसा कान्वेंट स्कूल श्रीनगर के बीच हुआ। इसमें नगीना ने 51-27 के स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम को फाइनल मुुकाबला ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल टिहरी और सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल नगीना के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने रोमांचक मैच का प्रदर्शन किया। अंत में टिहरी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 38-34 स्कोर के अंतर से नगीना को हराकर चैंपियनशिप ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी आलोक पंवार (टिहरी), फेयर प्लेयर अवार्ड दीपक राज (नगीना) और इमरजिंग प्लेयर यश पंवार (चंबा) को दी गई।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के कनविनर फादर लिंटो, सेंट जोसफ स्कूल कोटद्वार के प्रबंधक फादर जोस, प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा, उपप्रधानाचार्य सिस्टर जैसिन, खेल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, सुनीता थपलियाल आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed